फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहन को तंग करने से रोका तो घायल किया

Sat, 13 Sep 2014 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मोबाइल पर फोन कर बहन को तंग करने का विरोध करने पर आरोपी युवक ने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ मिलकर पीड़िता के भाई व उसके दोस्तों पर तेजधार हथियारों से हमला करते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया। जहां एक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

आकाश निवासी समालखा ने बताया कि उसकी बहन एक निजी स्कूल में बारहवीं कक्षा की छात्रा है। शुक्रवार को वह परीक्षा देने के लिए वैश्य ब्वाय स्कूल में आई थी।
विज्ञापन


शाम को परीक्षा समाप्त होने के बाद वह अपनी बहन को लेकर घर जा रहा था। इस दौरान उसने वहां पर मौजूद एक युवक को फोन कर उसकी बहन को तंग नहीं करने के लिए कहा। जिसके बाद आरोपी युवक ने अपने करीब एक दर्जन साथियों के साथ उससे मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान उसके कुछ साथियों ने छुड़वाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपियों ने तेजधार हथियारों से उन पर हमला कर दिया।

इसमें नरेंद्र निवासी जौरासी, सुमित व रिंकू निवासी समालखा घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। जहां नरेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पीड़ितों से बयान लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें