पिंजौर और कालका के निवासी अब बफेल फायरिंग रेंज और उसके आसपास के स्थान से जरा दूरी बना लें। न तो वह खुद इधर आएं और न ही अपने पशुओं को यहां पर लाएं।
पंचकूला के इस क्षेत्र में ग्रुप केंद्र, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल पिंजौर 31 मार्च 2018 तक फायरिंग अभ्यास करेगा। यह अभ्यास पहली अगस्त से शुरू किया जा चुका है।
पंचकूला के उपायुक्त ने बताया कि यह क्षेत्र युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने और तोप दागने के लिए अधिसूचित है। इसको निर्धारित अवधि के दौरान 100 मीटर बफेल फायरिंग रेज के फायरिंग अभ्यास को प्राधिकृत किया गया है।
उन्होंने कहा कि अधिनियम 1938 की धारा 9 की उपधारा 3 के अंतर्गत युद्धाभ्यास और खुले क्षेत्र में गोला चलाने व तोप दागने की स्वीकृति प्रदान की गई है।
उन्होंने स्थानीय निवासियों से कहा है कि बफेल रेंज के अंतर्गत पड़ने वाले क्षेत्र के इर्द गिर्द न जाएं, न ही पशुओं को इस ओर लाएं।