फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर गलत टिप्पणी की तो खैर नहीं

Sun, 07 Dec 2014 02:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने ऐलान किया है कि सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि ऐसे लोगों के खिलाफ आईटी एक्ट और साइबर कानून के तहत मामले दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन


इस संबंध में पंजाब के डीजीपी को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं। बादल शनिवार को गुरु नानक देव भवन में भारतीय संविधान निर्माता डॉ. बीआर अंबेडकर के 58वें परिनिर्वाण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।

बादल ने कहा कि कई लोग धार्मिक गुरुओं और धर्म के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणियां या फोटो पोस्ट करते हैं। इसे लेकर कई बार तनाव का वातावरण बन जाता है, लेकिन अब इस तरह की हरकतों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


डीजीपी के अलावा जिलों के पुलिस कमिश्नर एवं एसएसपी भी ऐसे मामलों में सख्ती दिखाएंगे। बादल ने कहा कि पंजाब की अकाली भाजपा सरकार हर वर्ग के विकास के लिए वचनबद्ध है।

डॉ. बीआर अंबेडकर की याद में सीएम प्रकाश सिंह बादल एक विश्व स्तरीय शिक्षण संस्थान बनाने के लिए कृतसंकल्प हैं। बादल ने ऐलान किया कि लुधियाना दिल्ली मार्ग पर डॉ. बीआर अंबेडकर की यादगार बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें