फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटीयू बस से सफर करते हैं तो हो जाएं सावधान

Fri, 14 Aug 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीटीयू द्वारा एसएमएल से खरीदी गई बसें सात महीने बाद ही मुसीबत साबित हो रही हैं। इन बसों की हालत खराब होने लगी है। बुधवार को विभिन्न खराबियों के चलते इनमें से 24 को डिटेन कर लिया गया जबकि पांच का ब्रेक डाउन हो गया।  जबकि बुधवार को पैसेंजरों से भरी एक बस का टायरड एंड खुल गया और वह स्टीयरिंग फ्री हो गई।
विज्ञापन


सीटीयू की रूट नंबर 10 की बस मनसा देवी से आ रही थी। रेलवे स्टेशन पर इसका टायरड एंड खुल गया। इसके कारण बस की स्टीयरिंग फ्री हो गई। गौरतलब है कि टायरड एंड बस की अगला पहिया और स्टीयरिंग से जुड़ा होता है। इसके खुलने पर स्टीयरिंग फ्री हो जाती है और एक्सीडेंट का खतरा बना रहता है।

बाद में बस के यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया।  ड्राइवर की सूझबूझ के कारण किसी भी पैसेंजर को कोई नुकसान नहीं हुआ। बस को बाद में बुधवार को सीटीयू की डिपो नंबर दो स्थित वर्कशॉप में लाया गया। वीरवार शाम तक उसकी खराबी ठीक नहीं हो पाई थी। सूत्रों के अनुसार जीएम ने स्वयं डिपो में आकर हालत का जायजा लिया।
विज्ञापन


सीटीयू सूत्रों के अनुसार वीरवार को टेकिभनकल खराबी के चलते 24 बसों को डिटेन किया गया जबकि पांच बसों का ब्रेक डाऊन हो गया। इसके कारण जगह जगह पर पैसेंजरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

इंडस्ट्रियल एरिया फेज-2 स्थित डिपो नंबर दो की वर्कशॉप में डिटेन की गई बसों में 7027 की इंजन में खराबी आ गई। इसमें स्टार्ट प्राब्लम थी। बस नंबर 7028 की अल्टरनेटर खराब हो गई। 7096 नंबर बस का टायरड एंड खुल गया। इसके अलावा अन्य बसों में दूसरी तरह की गड़बड़ियां थीं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें