फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बीसीसीआई सचिव जय शाह ने किया मुल्लांपुर के नए स्टेडियम का दौरा

विज्ञापन
मुल्लांपुर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का दौरा करते बीसीसीआई सचिव जय शाह और संजय टंडन। स्रोत
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन ने वीरवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड सचिव जय शाह का चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्वागत किया। जय शाह इसके बाद संजय टंडन के साथ मुल्लांपुर स्थित नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेट पिच, नेट अभ्यास कॉर्नर, ड्रेसिंग रूम और अन्य स्टैंड का जायजा लिया। इस दौरान जय शाह ने एक्सपर्ट्स से क्रिकेट पिच बारे तकनीकी जानकारियां भी हासिल कीं।बीसीसीआई सचिव ने यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन के साथ मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम के लगभग पूरे हो चुके 90 प्रतिशत काम के अलावा शेष निर्माणाधीन कार्य की समय सीमा के बारे में भी जानकारी ली। इसके बाद वह मोहाली स्थित पीसीए क्रिकेट स्टेडियम पहुंचे। यहां जय शाह भारतीय टीम के खिलाड़ियों से मिले और उन्हें अफगानिस्तान के साथ खेले जा रहे पहले अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच में जीत के लिए शुभकामनाएं दीं। इसके बाद वह पीसीए स्टेडियम के अपने पसंदीदा ब्लॉक में पहुंचे और हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचे क्रिकेट प्रेमियों के बीच बैठकर भारत-अफगानिस्तान क्रिकेट मैच का आनंद लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मोहाली पीसीए क्रिकेट स्टेडियम में यह आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट मैच खेला गया है। यही कारण है कि बीसीसीआई सचिव जय शाह पहले यूटी क्रिकेट एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष संजय टंडन के साथ आगामी अंतराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबलों के लिए पहले मुल्लांपुर नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का जायजा लेने पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें