फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायोनेस्ट पीयू को मिला एक करोड़ का सीड फंड

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी के बायोनेस्ट में युवा उद्यमियों को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ का सेस्टेंनेबल एंटरप्रेन्योरशिप एंड इंटरप्राइज डेवलपमेंट (सीड) फंड मिला है। यह फंड बायोटेक्नोलॉजी इंडस्ट्री रिसर्च काउंसिल (बीआईआरएसी) की ओर से यूनिवर्सिटी को दिया गया है। पीयू बायोनेस्ट के प्रोजेक्ट लीडर रोहित शर्मा ने बताया कि यह फंड युवा उद्यमियों को सशक्त बनाने में कारगर साबित होगा। इसके साथ ही सीड फंड लेने वाला पीयू नॉर्थ इंडिया का पहला संस्थान बन गया है। इससे पहले यह फंड केवल आईआईटी और आईआईएम इत्यादि को ही दिया जाता था।
विज्ञापन

बायोटेक एंटरप्रेन्योर्स को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पीयू में 2016 में बायोनेस्ट की शुरुआत की गई थी। डॉ. रोहित शर्मा ने बताया कि स्टार्टअप को विकसित करने में मदद करने और एक रणनीतिक निवेश योजना में सीड फंड को महत्वपूर्ण सहायता घटक माना जा सकता है। सीड फंड के माध्यम से नए और इनोवेटिव विचारों वाले स्टार्टअप और प्रोद्योगिकी को पूंजी सहायता में सपोर्ट किया जाएगा। यह युवाओं के लिए उनके स्टार्टअप और उसके संभावित बाजार के शुरुआती चरणों के बीच के अंतर को कम करने में मदद करेगा। इससे युवाओं को अपनी रिसर्च और प्रोडक्ट के लिए आसानी से मार्केट उपलब्ध हो सकेगा।
कौन कर सकता है आवेदन
बायोनेस्ट-पीयू में अपने स्टार्टअप को लेकर बायोफार्मा, एग्रोबायोटेक, औद्योगिक बायोटेक, स्वच्छ प्रौद्योगिकी, जैव चिकित्सा इंजीनियरिंग, रसायन, बायोइंर्फोमेटिक्स, जैव सूचना विज्ञान, कृषि आदि से संबधित क्षेत्रों में स्नातक उत्तीर्ण युवा अप्लाई कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें