फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी का रण पहली बार, चंडीगढ़ का जबरदस्त वार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। देश को विश्वस्तरीय क्रिकेटरों की खेप देने वाला चंडीगढ़ पहली ही बार में रणजी ट्रॉफी में अपनी श्रेष्ठता को कायम रखने में जुट गया है। अब तक चंडीगढ़ ने तीन मैच खेले हैं और तीनों ही मुकाबलों में विरोधी टीमों के हौसलों को पस्त कर डाला है। अब मेघालय के खिलाफ भी चंडीगढ़ ने मैच को तीन दिन में ही मेघालय को एक पारी और 189 रनों पर समेटकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। इस जीत के साथ चंडीगढ ने 7 अंक अर्जित कर लिए और प्लेट ग्रुप में कुल 17 अंक बटोरे हैं।
विज्ञापन

गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही, गुरेंद्र सिंह, विपुल शर्मा और बल्लेबाज अंकित कौशिक रहे जीत के हीरो
मेघालय के खिलाफ खेले गए इस मैच में जीत के हीरो श्रेष्ठ निर्मोही, गुरेन्द्र सिंह, बिपुल शर्मा और अंकित कौशिक रहे। इनकी घातक गेंदबाजी और बल्लेबाजी से चंडीगढ़ ने असम के मंदलदोई में मेघालय के खिलाफ खेले जा रहे रणजी ट्रॉफी मैच में विपक्षी टीम पर एक पारी और 189 रनों से शानदार जीत दर्ज की है। गेंदबाजों की तिकड़ी ने कुल 14 विकेट झटके और बारिश से बधित मैच को तीन दिनों में ही समेट दिया। चंडीगढ़ का अब अगला मुकाबला दीमापुर में मेजबान नागालैंड के साथ 3 जनवरी को होगा।
शनिवार को मेघालय ने अपनी पारी की शुरुआत एक विकेट के नुकसान पर 15 रनों से आगे शुरू की। टीम ने मात्र दो रन ही जोड़े थे कि श्रेष्ठ निर्मोही ने मार्क इंग्टी को 7 रन पर एलबीडब्लयू कर विपक्ष को पहला झटका दिया। इसके बाद जसकरनदीप सिंह ने तंगचेन संगमा को एक रन पर आउट किया। इसके बाद स्टार बल्लेबाज रवि तेजा का विकेट गुरेन्द्र सिंह ने झटका। इस समय स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 36 रन था। कप्तान पुनीत बिष्ट ने संजय यादव के साथ 40 रनों की साझेदारी करके नुकसान की भरपाई करनी शुरू की थी, लेकिन निर्मोही अपनी घातक गेंदबाजी के साथ एक बार फिर लौटे और यादव को 21 के निजी स्कोर पर चलता किया।
विज्ञापन

31वें ओवर तक विपक्ष की आधी टीम 76 रनों पर पेवेलियन बैठ चुकी थी। निचले क्रम के बल्लेबाज - अभय नेगी (8), आदित्य सिंघानिया (0), दिप्पू संगमा (1) और आकाश कुमार (0) बल्ले से कमाल न कर सके। जबकि दिल्ली रणजी टीम के पूर्व कप्तान बिष्ट ने दूसरा छोर संभाले रखा। बिष्ट को 84 रनों पर आउट कर निर्मोही ने पारी में अपने 5 विकेट पूरे किए और मेघालय की पूरी टीम को 49वें ओवर में 148 रनों पर ढ़ेर कर दिया। अर्पित सिंह ने 2, जबकि जसकरनदीप सिंह और गुरेन्द्र सिंह को एक-एक विकेट से ही संतोष करना पड़ा।
अपनी दूसरे पारी खेलने उतरी मेघालय की टीम की एक बार फिर खराब शुरुआत रही। जब उनकी टॉप आर्डर बैटिंग लाइन सस्ते में घुटने टेक गई। नोंगखलाह (5), मार्क इंग्टी (6), तेंगचान संगमा (1), रवि तेजा (10) और संजय यादव (19) स्पिन गेंदबाज गुरेन्द्र सिंह के सामने झूकते नजर आए। वहीं अन्य छोर पर 33 साल के विकेटकीपर कप्तान पुनीत बिष्ट इस पारी में भी आक्रामक रहे और एक मजबूत साझेदारी की तलाश करते रहे। लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने उन्हें निराश किया। आदित्य सिंघानिया, दिप्पू संगमा और आकाश कुमार शून्य पर आउट हुए। 54 रनों के साथ पुनीत बिष्ट ने सर्वाधिक स्कोर बनाए। गुरेन्द्र सिंह ने 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जबकि बिपुल ने 18 रनों के एवज में 3 विकेट लिए। श्रेष्ठ निर्मोही और जसकरनदीप सिंह ने एक-एक विकेट अर्जित की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें