फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिसालः इन्होंने ‘कूड़े’ में खिला दिए फूल, 20 हजार खर्च और 30 दिन में हरियाली

Mon, 03 Oct 2016 09:36 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला(पंजाब)
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के हीरो अजय घई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मिलिए स्वच्छ भारत अभियान के ऐसे अनोखे हीरो से, जिन्होंने अपनी जेब से 20 हजार रुपये खर्च करके 30 दिन में हरियाली फैला दी। बात हो रही है, कपूरथला में श्री सत्यनारायण बाजार स्थित गुरु नानक नगर निवासी अजय घई की। उन्होंने अपने प्रयास ने 40 साल पुराने कूड़े के डंप में हरियाली फैला दी है। गुरु नानक नगर के पास पीएनबी मेन ब्रांच में लगभग 40 साल से कूड़े का ढेर लगता रहा था, पिछले 30 दिन से वहां पर हरे-भरे पौधे और फूल लगे हैं।
विज्ञापन


जहां पहले बैंक आने वाले और मोहल्ले के लगभग 50 घरों के लोग कूड़े से उठती बदबू के कारण परेशान रहते थे। अब हरियाली देखकर खुश रहते हैं। यह कमाल 1972 से यहां रह रहे अजय घई ने कर दिखाया है। इस कूड़े की बदबू से परेशान अजय ने इसे हटाने के लिए 40 साल तक पार्षद से लेकर सांसद तक को मौका दिखाया, लेकिन किसी ने उनकी समस्या के निदान की तरफ कोई कदम नहीं उठाया। काउंसिल भी फंड का मुंह ताकते हुए बेबस नजर आती थी।

अजय ने 30 दिन पहले अपने बेटे गीतांजय घई के साथ मंत्रणा करके इस कूड़े के ढेर का स्थायी प्रबंध करने का निर्णय लिया। इसके बाद मोहल्ले वालों के सहयोग से अपनी जेब से 20 हजार रुपये खर्च किए। अब यहां सुंदर फेंसिंग के आसपास गमलों में फूूल खिले हुए हैं। अंदर मिट्टी पर घास की नन्हीं पौध उगी हुई है और मासिक मेहनताने पर रखा माली इस जगह को संभालता है।
विज्ञापन


अजय कहते हैं कि उन्होंने कुछ खास नहीं किया। बस, एक फैसला लिया और उसका अनुसरण शुरू कर दिया। उनकी इच्छा है कि मोहल्ले में काउंसिल की ओर से पार्क के लिए रखी गई जमीन पर जल्द से जल्द पार्क का निर्माण करवाया जाए ताकि मोहल्ले के लोग सैर कर सकें और बच्चे खेल सकें।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें