फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोदा उपचुनावः भेजने से पहले स्क्रीनिंग कमेटी जांचेगी विभागों के प्रस्ताव, गठित हुई विशेष कमेटी

Wed, 07 Oct 2020 09:57 AM IST
खुशबू गोयल अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सीएम खट्टर, मंत्री विज - फोटो : Social Media
विज्ञापन
हरियाणा सरकार ने बरोदा उपचुनाव की आचार संहिता लागू होने के मद्देनजर मुख्य सचिव विजय वर्धन की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। काम के प्रस्ताव भेजने वाले विभागों के अतिरिक्त मुख्य सचिव व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव कमेटी के सदस्य होंगे।
विज्ञापन


विभागों के प्रस्ताव को भारतीय निर्वाचन आयोग व राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में सीधा भेजने से पूर्व स्क्रीनिंग कमेटी जांचेगी। स्क्रीनिंग कमेटी द्वारा मंजूर प्रस्ताव संपूर्ण विवरण के साथ भारत निर्वाचन आयोग की सी-विजिल एप के माध्यम से मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय में भेजे जाएंगे।

प्रस्ताव के साथ एक आवश्यक सूचना भी लगानी होगी कि विभाग का प्रस्ताव अतिमहत्वपूर्ण है और चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक प्रस्तावित कार्य को रोका जाना उचित नहीं होगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी केवल उन्हीं प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग को भेजेंगे जो स्क्रीनिंग कमेटी से मंजूरी प्राप्त होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें