फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़खानी से बचने को मलेशिया गई युवती, परेशान करना नहीं छोड़ा तो फेसबुक कॉल पर दी जान

Thu, 23 Jan 2020 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बरनाला ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

दो युवकों की छेड़छाड़ से आहत एक युवती को पहले अपना देश छोड़ना पड़ा और बाद में उसने जान देना ही बेहतर समझा। युवती ने आत्महत्या 17 जनवरी को मलयेशिया में की। वह कुछ महीने पहले ही वहां गई थी। जान देने के दौरान उसने एक आरोपी युवक को फेसबुक पर वीडियो कॉल भी की। इस कॉल के दौरान युवती ने पंखे से फंदा लगा लिया। 

विज्ञापन


दोनों आरोपियों के खिलाफ मां की शिकायत पर 22 जनवरी को थाना सिटी-2 में केस दर्जकर लिया गया है। बताया जा रहा है कि मिलन सिंह उर्फ घुगी पुत्र नछतर सिंह निवासी खुड्डीकलां व अमनदीप सिंह उर्फ दीप निवासी सहारन माजरा लुधियाना उसे अश्लील वीडियो व मैसेज भेजते थे और कई बार ब्लैकमेल कर खाते में पैसे भी डलवाए। 

मामले की शिकायत पुलिस को भी दी गई थी लेकिन उन्होंने समझौता करवा दिया। युवती की मां ने आरोप लगाया कि मिलन व दीप उनकी बेटी को काफी समय से परेशान करते थे। कई बार अश्लील हरकतें भी कीं। जुलाई 2019 में उन्होंने हेल्पलाइन 181 पर शिकायत की लेकिन थाना सदर ने कोई कार्रवाई नहीं की और शिकायत वापस करवा दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतका की मां बताया कि छुटकारा पाने के लिए उन्होंने बेटी को 27 अगस्त, 2019 को मलेशिया भेज दिया। उसके बाद आरोपी उन्हें भी धमकाने लगे। इसी बीच उन्होंने फर्जी फेसबुक व ई-मेल अकाउंट बना बेटी को अश्लील मैसेज व वीडियो भेजने शुरू कर दिए। उन्होंने बताया कि 16 जनवरी की रात मिलन व दीप की वीडियो कॉल बेटी को आई और वे उसे परेशान करने लगे। 

बेटी इतनी तंग आ गई कि उसने कमरे में 17 जनवरी को वीडियो कॉल के दौरान फंदा लगाकर जान दे दी। आरोपियों ने घटनाक्रम का स्क्रीनशॉट लेकर मलेशिया में ही अपनी एक दोस्त को भेजा, तब तक काफी देर हो गई थी। 

एसएसपी हरजीत सिंह ने बताया कि युवती की मां के बयान पर दोनों आरोपियों पर केस दर्जकर लिया गया है। मृतका का शव 21 जनवरी को बरनाला लाकर 22 जनवरी को पोस्टमार्टम करवाने के बाद अंतिम संस्कार किया गया। थाना सिटी-2 के प्रभारी रणजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो टीमों का गठन कर युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने व ब्लैकमेल के मामले में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों के मोबाइल नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें