प्रेस वार्ता करते एसएसपी संदीप गोयल।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कालू को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की गई तो उसने बताया वह नशीली गोलियां बीरू राम, ठाकुर दास के मालिक नरेश मित्तल उर्फ रिंकू से खरीद कर लेकर आता है। बलविंदर सिंह की निशानदेही पर फर्म बीरू राम, ठाकुर दास के गोदाम में से 1720 और दुकान में से करीब 2000 हजार नशीली गोलियां बरामद हुई थीं।
एसएसपी ने बताया कि नरेश मित्तल उर्फ रिंकू पर केस दर्ज करने के बाद दो दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। पूछताछ के दौरान रिंकू ने खुलासा किया कि वह नशीली गोलियां यूपी के मथुरा के कस्बा मसाणी से लेकर आता है। उसकी निशानदेही पर उसको साथ लेकर मथुरा के कस्बा मसाणी में स्थित गोदाम में छापा मारा गया। गोदाम से 40 लाख एक हजार नशीली गोलियां व कैप्सूल बरामद हुए। गोदाम में से ताएब कुरैशी पुत्र बारू कुरैशी निवासी चकला स्ट्रीट सदर बाजार मथुरा को गिरफ्तार किया गया। दोनों को बरनाला लाया गया है।
एसएसपी ने बताया कि आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह पूरे पंजाब में नशीली गोलियां सप्लाई करते थे। आरोपियों ने माना कि वह नशे का धंधा पिछले 10 वर्षों से कर रहे थे। एसएसपी गोयल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में कोई भी पुलिस अधिकारी, सेहत विभाग का अधिकारी या और किसी भी विभाग के अधिकारी या नेता की मिलीभगत पाई गई तो उसे बख्शा नही जाएगा। इस दौरान एसपीडी सुखदेव सिंह विर्क, एसपी रूपिंदर भारद्वाज, एसपी गुरदीप सिंह, डीएसपी अमरिंदर सिंह दोयल, डीएसपी परमिंदर सिंह ग्रेवाल, डीएसपी राजेश छिब्बर मौजूद थे।