हरियाणा के एजी और चीफ जस्टिस से मिलने के बाद बार एसोसिएशन की आम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में ट्रिब्यूनल के गठन की नोटिफिकेशन वापस न लिए जाने तक वर्क सस्पेंड रखने का निर्णय लिया है। दोपहर बाद से ही हाईकोर्ट में वकीलों ने अदालती कामकाज पूरी तरह से ठप कर दिया। देर शाम तक बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठकें जारी थीं।
इस ट्रिब्यूनल को हाईकोर्ट में याचिका दायर कर चुनौती देने की तैयारी की जा रही है। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में इस बात को लेकर रोष है कि हरियाणा ने अलग से एडमिनिस्ट्रेटिव ट्रिब्यूनल गठित कर दिया है। तय है कि अब प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मियों के सर्विस मैटर के मामले में हाईकोर्ट की बजाय इस ट्रिब्यूनल में ही सुने जाएंगे। इससे हाईकोर्ट के वकीलों का काम प्रभावित होगा।