फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के इस पोस्ट ऑफिस में खुलवाएं खुशियों के खाते, इस तारीख तक

Tue, 10 Oct 2017 09:14 AM IST
नीरज कुमार/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
बैंक अकाउंट
विज्ञापन
डाक विभाग ने त्योहारी सीजन को ध्यान में रखकर खुशियों का खाता खोलने का काम शुरू कर दिया है। 14 अक्तूबर तक यह विशेष मुहिम चलेगी। इस संबंध में चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित सीनियर पोस्ट मास्टर एसएस कौशल ने बताया कि सभी डाक घरों में खाता खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि डाक विभाग ने यह मुहिम त्योहारों के मद्देनजर की है, ताकि लोग अपनी दस वर्ष की बेटियों के नए खाते (सेविंग अकाउंट, सुकन्या समृद्धि अकाउंट) खोल सकें। इतना ही नहीं बुजुर्गों के लिए सीनियर सिटीजन सेविंग अकाउंट, टर्म- डिपोजिट, मंथली सेविंग अकाउंट, रेकरिंग डिपॉजिट के नए खाते खोले जा सके।

चंडीगढ़ डिविजन के सीनियर सुपरिंटेंडेंट ऑफ पोस्ट आफिस डॉ. अमनप्रीत सिंह ने बताया कि इस मुहिम के तहत नए खाते पचास रुपये या उससे कम में भी खुल रहे हैं और नए ग्राहकों को खाता खोलने के साथ पास बुक, चेकबुक व एटीएम कार्ड भी दिएं जाएंगे।
विज्ञापन


खुशियों का खाता मुहिम के तहत स्कूलों, फैक्ट्रियों व गांव स्तर पर कैंप लगाए जा रहे हैं ताकि 14 अक्टूबर तक खुशियां का खाते खोले जा सकें। उन्होंने बताया कि विभिन्न संस्थाओं के जरिए भी दस वर्ष से कम उम्र की लड़कियों के खाते भी खोले जा रहे हैं।

चंडीगढ़ डिविजन में 93 डाकघर आते हैं। खाता खोलने के लिए आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज और दो आईडी प्रूफ देना होगा। 50 हजार रुपये से अधिक का खाता खोलने के लिए पैन कार्ड भी जरूरी होगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें