डिलीवरी हुई और बेटे को जन्म दिया, अचानक महिला ने ऐसी हरकत कर दी, देखकर डॉक्टरों और लोगों के होश ही उड़ गए। दरअसल, चंडीगढ़ में बांग्लादेशी मूल की एक महिला कश्मीर से अंबाला पहुंची। अंबाला रेलवे स्टेशन पर उसने एक बच्चे को जन्म दिया।
सिविल अस्पताल में एडमिट करने के बाद उसे चंडीगढ़ के मेडिकल कालेज सेक्टर-32 में रेफर कर दिया गया। अस्पताल में मां ने नवजात शिशु को पीटने की कोशिश की। मेडिकल कालेज के प्रबंधन ने इस बारे में सोशल वेलफेयर डिपार्टमेंट एंड चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) को दिया।
सीडब्ल्यूसी ने नवजात को अस्पताल में रहने दिया जबकि मां को नारी निकेतन भेज दिया। सीडब्ल्यूसी का मानना है कि बांग्लादेशी महिला की हालत ठीक नहीं है। भाषा एक बड़ी बाधा बन रही है। महिला की काउंसलिंग की जा रही है। पूरी तरह से ठीक होने के बाद बच्चे को महिला को सौंपा जाएगा।
जानकारी के मुताबिक 22 वर्षीय एक युवती की शादी कश्मीर के युवक से हुई थी। युवक की मौत होने के बाद वह कोलकाता जाने के लिए ट्रेन पर बैठी, लेकिन वह अंबाला उतर गई। 12 अप्रैल को उसे लेबर पेन हुआ तो अंबाला रेलवे स्टेशन पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। रेलवे पुलिस ने उसे सिविल हास्पिटल में दाखिल कराया।