फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज: बैंकांक-दुबई चलो सिर्फ 10 हजार में

Sat, 21 Jun 2014 12:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
स्पाइसजेट और इंडिगो की अंतरराष्ट्रीय उड़ान पंजाब और चंडीगढ़ के हवाई यात्रियों के लिए कई तोहफे लेकर आएंगी। यह दोनों ही विमानन कंपनियां लो कास्ट एयरलाइन हैं।
विज्ञापन


लो कास्ट होने की वजह से बैंकाक, दुबई के लिए दोनों ही एयरलाइन की प्रस्तावित फ्लाइट्स का किराया आठ से दस हजार तक हो सकता है। विमानन कंपनियों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार यह कंपनियां लो कास्ट का तोहफा चंडीगढ़ को दे सकती हैं।
Trending Videos

घरेलू उड़ानों पर भी मिल सकता है तोहफा

घरेलू उड़ानों के लिए भी स्पाइसजेट और इंडिगो का स्पेशल किराया करीब दो से आठ हजार रुपये तक होता है। दुबई के लिए अब तक जो उड़ानें हैं उनका औसतन किराया नई दिल्ली से दस हजार रुपये से बीस हजार रुपये तक है। यह किराया इकोनामी क्लास का है।

इन फ्लाइट्स के शुरू होने की उम्मीद तीन माह के भीतर की जा रही है। स्पाइसजेट ने इसके लिए पहले ही आवेदन दिया था। सूत्रों के अनुसार औपचारिकताओं के पूरा होते ही विमानन कंपनी अपनी अगली कार्रवाई शुरू करेगी।
विज्ञापन

नई दिल्ली तक के सफर का खर्च बचेगा

चंडीगढ़ में दुबई और बैंकाक के लिए रिस्पांस काफी अच्छा है। एक अधिकारी के अनुसार यहां से दुबई जाने के लिए अब तक लोगों को नई दिल्ली जाना होता है। इन फ्लाइट्स के शुरू होने के बाद ऐसे यात्रियों का नई दिल्ली के सफर का खर्च बचेगा।

आईटी और व्यापारियों को लाभ
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि सिटी के इंटरनेशनल आपरेशन होने का सीधा लाभ आईटी और व्यापारियों को मिलेगा। कारगो सेवा में बढ़ोतरी होगी। सीआईआई चंडीगढ़ काउंसिल के पूर्व चेयरमैन समीर गोयल ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्टों और आईटी सेगमेंट के लिए यह सेवा महत्वपूर्ण होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें