चंडीगढ़। सिटी के सिविल एयरपोर्ट पर यात्रियों के साथ आने वाले उनके संबंधियों और रिश्तेदारों को एंट्री नहीं मिल सकेगी। चंडीगढ़ में एयरपोर्ट के विजिटर्स टिकट पर पांच से 20 अगस्त तक यह रोक लगाई गई है।
15 अगस्त के मद्देनजर सुरक्षा चाकचौबंद करते हुए एयरपोर्ट पर ऐसा किया गया है। इसके साथ ही यहां किसी भी व्यक्ति को पास नहीं दिया जाएगा।
चंडीगढ़ एयरपोर्ट अथॉरिटी के अनुसार एयरपोर्ट में सिक्योरिटी का विशेष इंतजाम करते हुए यात्रियों के सामान की चेकिंग तो ठीक से की ही जा रही है, साथ ही एयरपोर्ट के बाहर आने-जाने वालों पर भी सीसीटीवी से नजर रखी जा रही है।