फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चुनावों के चलते निकाय अधिकारियों और कर्मियों के तबादलों पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने जारी किए निर्देश
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा की कई निकाय संस्थाओं में होने वाले उपचुनावों के चलते निकाय विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों के तबादलों और नियुक्तियों पर रोक लगा दी है। इस संबंध में हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने सभी प्रशासनिक सचिवों और विभागाध्यक्षों को निर्देश जारी किए हैं। इन वार्डों में जिला गुरुग्राम के नगर परिषद सोहना का वार्ड नंबर-15, नगर परिषद कैथल का वार्ड नं. एक, नगर परिषद नारनौल का वार्ड नंबर 16, नगरपालिका राजौंद का वार्ड नंबर पांच, जिला कैथल और जिला रेवाड़ी की नगर पालिका बावल के वार्ड नंबर 11 में पांच नवंबर को उप चुनाव होने हैं। इन चुनावों के नतीजे घोषित होने तक तबादलों पर यह रोक लागू रहेगी। इन निर्देशों में कहा गया है कि इन चुनावों में शामिल किसी अधिकारी, कर्मचारी का स्थानांतरण आवश्यक समझा जाता है तो ऐसे मामलों में राज्य चुनाव आयोग से पूर्व लिखित में अनुमति लेना आवश्यक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें