फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर की हेरिटेज स्ट्रीट में प्री-वेडिंग शूट और वीडियो रील बनाने पर पाबंदी, अवहेलना पर दर्ज होगा केस

Mon, 05 Feb 2024 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

हेरिटेज स्ट्रीट में प्री-वेडिंग की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और सिख संगत ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने यहां पर प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगा दी।
विज्ञापन
अमृतसर - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के श्री हरमंदिर साहिब को जाने वाले रास्ते हेरिटेज स्ट्रीट में अब प्री-वेडिंग शूट या वीडियो रील बनाने पर पाबंदी लगा दी गई है। इस संबंध में अमृतसर पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किए हैं। 
विज्ञापन


वीडियो रील या अन्य प्रकार का वीडियो शूट करने वालों के खिलाफ अब पुलिस कार्रवाई होगी। इसको लेकर पंजाब पुलिस ने हेरिटेज स्ट्रीट में जगह-जगह बोर्ड भी लगा दिए हैं। 

हेरिटेज स्ट्रीट में प्री-वेडिंग की हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी, जिस पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) और सिख संगत ने आपत्ति जताई थी। इसके बाद पुलिस ने यहां पर प्री-वेडिंग शूट पर रोक लगा दी। इससे पहले हेरिटेज स्ट्रीट में भंगड़ा करते हुए कलाकारों की कलाकृतियां भी हटाईं गई थीं। इन्हें यहां से हटा कर जिला प्रशासनिक परिसर में लगाया है। सिख संगठनों ने इन कलाकृतियों को भी पंथक मर्यादा के खिलाफ बताया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें