गुजरात और कर्नाटक की राज्य सरकारों ने मैगी पर लगे बैन को हटा दिया है, लेकिन चंडीगढ़ में मैगी पर फिलहाल बैन जारी रहेगा।
चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर हेल्थ सर्विसेस वीके गगनेजा ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार की ओर से कोई आदेश नहीं आता, तब तक चंडीगढ़ में मैगी पर बैन जारी रहेगा।
फिलहाल अब तक इस संबंध में कोई सूचना नहीं आई है। चंडीगढ़ में जून में मैगी पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।
देशभर में मैगी के सैंपलों की जांच के बाद पाया गया था कि मोनोसोडियम ग्लूटामेट की मात्रा तय लिमिट से ज्यादा है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक बताया गया था। इसके बाद मैगी की बिक्री रोक दी गई थी।