फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बंबीहा गैंग के गैंगस्टर भूप्पी राणा का गुर्गा दो पिस्तौल सहित गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। भूप्पी राणा के गुर्गे साहिल को दो पिस्तौल के साथ पुलिस ने काबू कर लिया है। आरोपी बरवाला का रहने वाला है। बुधवार को भूप्पी राणा का रिमांड खत्म होने के बाद उसे और साहिल को पुलिस ने अदालत में पेश किया। जहां से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। अब पुलिस की ओर से आरोपी भूप्पी राणा, साहिल और विक्रांत के मोबाइल नंबरों का सीडीआर और आईपीडीआर की डिटेल ली जाएगी। साथ ही तीनों के मोबाइल नंबरों के व्हाट्सएप कॉल की डिटेल रिपोर्ट लेने के लिए सरकार को लिखा जाएगा ताकि यह पता चल सके कि तीनों की बात रोज कितनी बार होती थी और कब-कब होती थी। सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच इंचार्ज मोहिंदर ढ़ांडा ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत भेजा जा चुका है। अब तीनों के मोबाइल की सीडीआर, आईपीडीआर और व्हाट्सएप डिटेल के लिए सरकार को लिख रहे हैं। इससे उनके आगे किन-किन गैंगस्टरों के साथ कनेक्शन हैं इसके बारे में पता चलेगा। वहीं, एक बचा हुआ पिस्तौल किसके पास है उसकी जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन


क्या है मामला
सेक्टर-19 क्राइम ब्रांच की टीम ने बंबीहा ग्रुप के एक्टिव सदस्य व गैंगस्टर विक्रांत को गिरफ्तार किया था। उसके पास से पुलिस ने सात पिस्तौल बरामद की थीं। वह हथियार एमपी से लेकर आए थे। आरोपी से पूछताछ में उसने गैंगस्टर भूप्पी राणा का नाम लिया था और उसके कहने पर उसने 10 पिस्तौल लिए थे और उसमें से तीन पिस्तौल दो आरोपियों को दे दिए थे। इसके बाद पुलिस भूप्पी राणा को प्रोडक्शन रिमांड पर पंचकूला लेकर आई। रिमांड के दौरान उससे हुई पूछताछ में उसने साहिल का नाम लिया और साहिल को पुलिस ने दो पिस्तौल के साथ गिरफ्तार किया। अब बची एक पिस्तौल कहां पर है पुलिस इसकी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें