फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में दौरे पर गए जज, आतंकी राजोआना ने मांग ली मौत

Tue, 11 Apr 2017 09:21 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
बलवंत सिंह राजोआना
विज्ञापन
पटियाला की सेंट्रल जेल में दौरे पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के जज महेश ग्रोवर पहुंचे, तो वहां मौजूद आतंकी ने उनसे खुद के लिए मौत मांग ली।  पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या के दोष में फांसी की सजा पा चुके बलवंत सिंह राजोआना ने जज महेश ग्रोवर से मिलकर उन्हें अपनी फांसी की सजा संबंधी एसजीपीसी की राष्ट्रपति के पास पेंडिंग पड़ी अपील पर जल्द फैसला लेने के लिए हाईकोर्ट की तरफ से लिखने की मांग की। जवाब में जज महेश ग्रोवर ने कहा कि वह इस मामले में गौर करेंगे।
विज्ञापन


पटियाला सेंट्रल जेल के सुपरिंटेंडेंट  श्मशेर सिंह बोपाराय ने बताया कि राजोआना की फांसी की सजा संबंधी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने राष्ट्रपति के पास दया की अपील की थी। लेकिन इस पिटीशन पर अभी तक फैसला नहीं हो सका है। इसलिए आज जब हाईकोर्ट के जज महेश ग्रोवर जेल के दौरे पर पहुंचे तो राजोआना ने उनसे मिलकर अपील की कि हाईकोर्ट की तरफ से राष्ट्रपति को लिखकर उसकी फांसी की सजा संबंधी पेंडिंग अपील पर जल्द फैसला कराया जाए। 
विज्ञापन

  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें