चंडीगढ़ से रोहतक की 14 बसें रद्द
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा में बलिदान दिवस पर जाट समुदाय की ओर से रोड जाम का असर दूसरे दिन भी चंडीगढ़ में देखने को मिला। सोमवार को सेक्टर-17 स्थित बस स्टैंड से रोहतक जाने वाली 50 में से 14 बसें रद्द रहीं।
इसके अलावा 36 बसें वाया सोनीपत चंडीगढ़ आईं और इसी रूट से गईं। सेक्टर-17 में हरियाणा रोडवेज के बस इंचार्ज रमेश ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से रोहतक जाने वाली बसों का रूट बदल दिया गया था।
कुछ बसें सुरक्षा कर्मचारियों को ड्यूटी के लिए दी गई हैं। इस कारण इन बसों का संचालन बंद रहा। सीधे रूट में बसें चंडीगढ़ से पानीपत और पानीपत से रोहतक जाती हैं, लेकिन सोमवार को सभी बसें पहले सोनीपत गईं और फिर सोनीपत से होकर रोहतक गईं। वापसी में भी बसों का रूट यही रहा।