फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई मुसीबतः अकाली दल के एक और दिग्गज नेता ने दिया इस्तीफा, बताई पार्टी छोड़ने की वजह

Mon, 01 Oct 2018 09:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोगा (पंजाब)
विज्ञापन
इस्तीफा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

अकाली दल मानसा के टकसाली नेता, पूर्व एसजीपीसी सदस्य और उप प्रधान बलदेव सिंह माखा ने अकाली दल से इस्तीफा दे दिया है। फिलहाल इसका कारण सेहत खराब रहना और पार्टी में काम न करना बताया गया है।

विज्ञापन


बलदेव सिंह माखा ने अपना इस्तीफा पार्टी प्रधान सुखबीर सिंह बादल को भेजते लिखा है कि उनकी सेहत अक्सर खराब रहती है, ऐसे में अब इस हालत में पार्टी के प्रति काम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के प्रति उनको कोई नाराजगी नहीं है। बलदेव सिंह माखा अकाली दल के टकसाली नेता रहे हैं। वे एसजीपीसी सदस्य, पार्टी के जिला उप प्रधान और कोआपरेटिव बैंक के चेयरमैन आदि पदों पर रह चुके हैं। वहीं माखा के इस इस्तीफे पर अभी तक अकाली दल हाईकमान से कोई जवाब नहीं आया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें