फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बाजवा को होटल में खिलाना पड़ा भारी, एएसआई के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
-पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट में हलफनामा दाखिल करते हुए दी जानकारी
विज्ञापन

-रोपड़ से पीजीआई और पीजीआई सेे रोपड़ ले जाने का समय बताने का आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। मोहाली के सनी एन्क्लेव के चर्चित बिल्डर जरनैल सिंह बाजवा को ईलाज के बहाने चंडीगढ़ ले जाते हुए कुराली के सरपंच डीलक्स ढाबे में रोकने के आरोपों पर पंजाब सरकार ने बताया कि बाजवा का शुगर लेवल घट जाने के चलते उन्हें इसे बढाने के लिए ढ़ाबे पर गाड़ी रोकने की ड्यूटी पर मौजूद एएसआई ने दलील दी है। इसे ड्यूटी में कोताही मानते हुए उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अरविंदर सिंह ने याचिका दाखिल करते हुए आरोप लगाया था कि 14 जून 2025 को जरनैल सिंह बाजवा को सिविल अस्पताल रोपड़ से पीजीआईएमईआर चंडीगढ़ इलाज के लिए ले जाया जा रहा था। रास्ते में उन्हें कुराली के सरपंच डीलक्स ढाबे पर रोका गया। इससे यह संदेह पैदा हुआ कि इलाज के बहाने उन्हें जानबूझकर होटल ले जाया गया। पंजाब सरकार ने हाईकोर्ट को बताया कि ड्यूटी पर मौजूद एएसआई से पूछताछ की गई थी। इस दौरान उसने बताया कि रास्ते में बाजवा की तबीयत बिगड़ गई थी और उन्होंने कहा कि उनका शुगर लेवल कम हो रहा है। वह कुछ खा लेंगे तो शुगर लेवल सही हो जाएगा। इसीलिए वाहन को वहां पर रोका गया था। कोर्ट को बताया गया कि सीसीटीवी फुटेज नहीं मिल सकी क्योंकि केवल 11 दिन की सीसीटीवी फुटेज स्टोरेज की ही ढाबे में क्षमता है। कोर्ट ने कहा कि यह मामला बेहद गंभीर है। ऐसे में अब अगली सुनवाई पर यह बताया जाए कि रोपड़ जेल से पीजीआई में जांच के लिए वन्हें कितने बजे रवाना किया गया था और वह कितने बजे पीजीआई पहुंचे। साथ ही यह भी बताया जाए कि पीजीआई से ईलाज केे बाद वह कितने बजे निकले और रोपड़ जेल कितने बजे पहुचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें