फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़ते अपराध से प्रदेश के व्यापारियों और आम जन में खौफ : बजरंग गर्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने कहा कि हरियाणा में बढ़ते अपराध से प्रदेश के व्यापारियों के साथ साथ आमजन में खौफ का माहौल है। सरेआम फायरिंग करके हत्या की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है और व्यापारियों को धमका कर फिरौती मांगी जा रही हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था सिर्फ नाम की रह गई है।
विज्ञापन

गर्ग ने कहा कि एनसीआरबी की आंकड़े के अनुसार हरियाणा में प्रति व्यक्ति अपराध 3.8 दर्ज की गई है। हरियाणा प्रदेश डकैती, चोरी, रिश्वतखोरी, हत्या व बलात्कार आदि अपराध में देश के 10 सबसे खतरनाक राज्यों में से एक है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली से ज्यादा डकैतियां इस वर्ष हरियाणा में हुई है और अपहरण के मामले भी बढ़े हैं। महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले दर्ज होने के बाद पुलिस की कार्रवाई बेहद ढीली है। ऐसे मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने में हरियाणा नीचे से तीसरे पायदान पर है। बजरंग गर्ग ने कहा कि (एनसीआरबी) की रिपोर्ट के मुताबिक, वर्ष 2022 में राज्य में कुल 2.43 लाख आपराधिक मामले दर्ज हुए, जो 2021 से 17.6 फीसदी ज्यादा हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें