2004, 2008 और 2011 बैच के अध्यापक होंगे शामिल, 2017 बैच के अध्यापक नहीं होंगे शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। शिक्षा निदेशालय ने जेबीटी अध्यापकों के लिए अंतर जिला तबादलों को लेकर शेड्यूल जारी किया है। 3 से 5 मार्च तक अध्यापक एमआईएस पोर्टल पर अपनी प्राथमिकताएं भर सकते हैं। खास बात ये है कि अंतर जिला तबादलों में 2004, 2008 और 2011 बैच के अध्यापकों को ही शामिल किया गया है, जबकि 2017 बैच के अध्यापकों को इसमें शामिल नहीं किया गया है। कुल 1727 जेबीटी अध्यापक इसमें शामिल होंगे, इनके लिए 3280 स्कूलों में 7669 रिक्त पद हैं। उधर, 2017 बैच के 9201 जेबीटी अध्यापक आज तक अस्थाई स्टेशन पर ही काम कर रहे हैं। आज तक उनको स्थाई स्टेशन अलाट नहीं हो पाए हैं।