फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुशखबरी, आज भी मिलेंगे बैसाखी के ऑफर्स

Mon, 14 Apr 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
बैसाखी... सन डे और मौसम की बदलती करवट के संग आफर्स की भरमार ने ने बैसाखी का आनंद दोगुना कर दिया। सुखना लेक हो या फिर रोज गार्डन सभी जगह टूरिस्टों के संग सैर सपाटे के शौकीनों की जबरदस्त भीड़ रही। सैर सपाटा करने के बाद लोग पहुंच गए होटलों में। जहां बैसाखी के खास आफर्स ने उनको लुभा लिया।
विज्ञापन


बैसाखी के यह आफर्स सिर्फ रविवार तक के लिए ही सीमित नहीं रहे। 14 अप्रैल को चंडीगढ़ और पंजाब में तनिष्क के स्टोर से 10 ग्राम गोल्ड प्लेन/पीजेडब्ल्यूएस/ग्लास कुंदन ज्वेलरी/एमआईए प्लेन की खरीद के संग और गोल्ड स्टडेड /एमआईए स्टडेड जूलरी की हर 10 हजार रु की खरीद पर भी 0.25 ग्राम 22 कैरेट सोने का सिक्का मुफ्त दिया जाएगा। बैसाखी के मौके पर ही होटल द ललित के ले पिटीट कैफे में फूड फेस्ट की शुरुआत होगी।

यह फेस्ट 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक चलेगा। होटल जेडब्लू मैरिरएट में भी बैसाखी के मौके पर खास फेस्ट का आयोजन किया गया है।

ऐसे मनाई बैसाखी

सेक्टर 10 स्थित होटल माउंटव्यू में मेहमानों का स्वागत ढोली ने किया तो वहीं अन्य होटलों का हाल भी ऐसा ही रहा। ‘बैसाखी फूड फेस्ट’ के मौके पर होटल के रेस्टोरेंट ‘रसल’ बैसाखी के रंग में रंग गया।
विज्ञापन


इसे पतंगों, रंगबिरंगी फुलकारी, छाज, परांदे, तुंबी, तलवार, कृपाण से सजाया गया। यहां जो डिश रखी गईं उनमें पंजाबी जायका था। गेस्ट्स ने यहां पंजाबी लस्सी का जमकर लुत्फ लिया। इसके संग ही यहां कढ़ी होशियारपुरी के संग पनीर जिंद जवान और मुर्ग पटियालवी का लुत्फ लोगों ने यहां जमकर लिया।
विज्ञापन

सैर सपाटा करने आए लोग बैसाखी पर पंजाब कला भवन में पंचतत्व पर आधारित प्रदर्शनी के स्पेशल इफेक्ट देखने भी पहुंचे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें