फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध कैप्सूल के साथ पकड़े आरोपी की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। 1600 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ गिरफ्तार मनीमाजरा निवासी आरोपी सलीम अंसारी की जमानत याचिका को जिला अदालत ने खारिज कर दिया। 21 मई 2020 को मनीमाजरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जानकारी के अनुसार पुलिस पार्टी मनीमाजरा हाउसिंग कांप्लेक्स बीएसएनएल टर्न पर नाका लगाकर आने-जाने वाले लोगों की चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान कलाग्राम लाइट प्वाइंट की तरफ से एक युवक पैदल आता दिखाई दिया जिसने अपने कंधों पर लाल रंग का बैग लटकाया हुआ था। पुलिस को देखकर वह घबराकर पीछे मुड़ गया। पुलिस ने शक पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके बैग से 1600 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। मांगने पर वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धारा-22 के तहत मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें