फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर निगम चुनाव के लिए बसपा ने बनाई रणनीति, खास दाव चलेगी

Tue, 24 May 2016 08:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी की मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) नगर निगम चुनाव के लिए रणनीति बना ली है। इस बार चुनाव के लिए पार्टी खास दाव खेलेगी। बसपा की मंगलवार को हुई बैठक में हुई। बैठक में इस पर गहन चिंतन किया गया है और फैसला लिया गया कि चुनाव के लिए सोशल इंजीनियरिंग का दाव खेला जाएगा। नगर निगम चंडीगढ़ की दिसंबर में होनेवाले चुनाव में बसपा सभी वर्ग और धर्म के लोगों को निगम चुनाव में उतारेगी।
विज्ञापन


चुनाव के प्रति पार्टी कितनी गंभीर है इसका इसी बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि पार्टी ने धरना प्रदर्शन के लिए वार्ड स्तर पर कमेटी का गठन कर दिया गया है। पार्टी चुनाव में किसी भी पार्टी से तालमेल नहीं करेगी। सभी सीटों पर बसपा अपने उम्मीदवार उतारेगी। बूथ स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। वार्ड स्तर पर बनी कमेटियां अपने अपने वार्ड में संभावित उम्मीदवारों का पैनल तैयार करेंगे। इसी पैनल के आधार पर प्रत्याशियों का चयन होगा।

आंदोलन की रूपरेखा की तैयारी के लिए पार्टी पदाधिकारियों की बैठक मंगलवार को चंडीगढ़ में अनवर उल हक के घर पर हुई। बैठक में चंडीगढ़- पंजाब बसपा प्रभारी मेघराज सिंह, पंजाब बसपा अध्यक्ष व सांसद अवतार सिह करीमपुरी, डॉक्टर रामगोपाल जाटव, कोआर्डिनेटर प्रकाश भारती, कन्वीनर हाफिज अनवार उल हक, प्रदेश अध्यक्ष जगीर सिंह, पार्षद जन्नत जहां, एडवोकेट सुदेश खुर्चा, संजीव बब्बर के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
विज्ञापन


बसपा ने भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया...
सिटी ब्यूटीफुल की हालत लगातार नरक में तब्दील होने पर बसपा नेताओं ने कांग्रेस और भाजपा को जिम्मेवार ठहराया। बसपा के बड़े नेताओं ने शहर में बिजली, पानी और सफाई  की हालत चरमराने पर उक्त पार्टियों को दोषी ठहराया। नेताओं ने कहा कि सुधार के लिए जनआंदोलन ही एक रास्ता रह गया है।

आंदोलन के लिए वार्ड स्तर पर कमेटी का हुआ गठन...
चंडीगढ़-पंजाब प्रभारी मेघराज सिंह और अवतार सिह करीमपुरी ने कहा कि धरना-प्रदर्शन के लिए वार्ड स्तर पर कमेटी बना दी गई है।
कमेटी के सदस्य पदाधिकारी और वर्करों के साथ मिलकर हर माह पांच वार्डो में धरना देंगे। उन्होंने हैरानी जताई कि भाजपा की सरकार, मेयर और सांसद होने के बावजूद शहर के लोग बुनियादी समस्याओं से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कांग्रेस के मेयर और केंद्रीय मंत्री होने के वाबजूद शहर की हालत बद से बदतर होती चली गई जबकि यहां के अधिकारी हाथ पर हाथ रखकर तमाशा देखते रहे।

नेताओं ने कहा आंदोलन से होगा बदलाव...
बसपा नेताओं ने कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा। जनता बदलाव चाहती है और आंदोलन से यह बदलाव संभव है। चंडीगढ़ प्रभारी रामगोपाल जाटव ने कार्यकर्ताओं से आहवान किया  है कि जब तक इन समस्याओं से निजात नहीं मिल जाती तो तब तक शहर में आंदोलन को जारी रखेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें