फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में हुआ बगलामुखी महायज्ञ

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-37 के भगवान परशुराम भवन में शनिवार को माता बगलामुखी महायज्ञ हुआ। यह श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़, श्री देवालय पूजक परिषद चंडीगढ़ और सोनाक्षी महामंडलेश्वर किन्नर अखाड़ा चंडीगढ़ की ओर से संयुक्त रूप से हुआ। श्री ब्राह्मण सभा चंडीगढ़ के अध्यक्ष यशपाल तिवारी ने बताया कि देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं पर तत्परता से डटे सैनिकों में शक्ति, शौर्य, पराक्रम तथा मनोबल संवर्धन हेतु यज्ञ भगवान को भावना सहित आहुतियां समर्पित की गई।
विज्ञापन

किन्नर अखाड़े की महामंडलेश्वर सोनाक्षी महाराज ने कहा कि महायज्ञ में संकल्पित उद्देश्य से जो भावपूर्ण सामूहिक आहुतियां अर्पित की जाती हैं, उनका परिणाम सदैव श्रेष्ठ और सफलतम होता है। श्री देवालय पूजक परिषद के अध्यक्ष डॉ. लाल बहादुर दुबे ने कहा कि किसी भी विशेष कार्य को सफलता पूर्वक पूर्ण करने के लिए पुरातन काल से यज्ञों का सहारा लिया जाता रहा है। महायज्ञ में दूसरी संस्थाओं के अतिरिक्त युवा और महिलाओं ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें