चंडीगढ़। शहर में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे आईएसबीटी जैसी भीड़भाड़ वाली जगह भी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। लुधियाना निवासी एक युवती ने पुलिस को शिकायत दी है कि वीरवार को वह आईएसबीटी-43 के काउंटर नंबर-7 के पास खड़ी थी। इसी दौरान एक व्यक्ति उसका बैग छीनकर फरार हो गया। बैग में पर्स, आधार कार्ड, पैन कार्ड, डेबिट कार्ड व पैसे थे। सेक्टर-36 थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की पहचान के लिए बस स्टैंड पर लगे सीसीटीवी को खंगाला जा रहा है।