फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैडमिंटन खिलाड़ियों ने जीते मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। योनेक्स सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन चैंपियनशिप के चौथे दिन सोमवार को बैडमिंटन कोर्ट पर खिलाड़ियाें ने दमखम दिखाते हुए अपने-अपने मुकाबले जीते। यह चैंपियनशिप स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-38 वेस्ट में करवाई जा रही है।
विज्ञापन

लड़कियाें के वर्ग में हरियाणा की अनुपमा उपाध्याय ने पंजाब की राधिका शर्मा को 21-6, 21-18 से, गुजरात की तसनीन मीर ने उत्तर प्रदेश की समायरा को 21-10, 21-10 से, दिल्ली की दीपशिखा सिंह ने चंडीगढ़ की मिली वर्मा को 21-11, 21-11 से, तमिलनाडु की प्रणवी ने उतराखंड की तान्या हेमंत को 21-13, 22-20 से, तमिलनाडु की अक्षया ने उतराखंड की अंवतिका को 21-13, 23-21 से, यूपी की मानसी सिंह ने कर्नाटका की जाह्नवी को 21-15, 21-8 से मात दी।
वहीं लड़काें के वर्ग में दिल्ली के गौतम वालिया ने उतराखंड के चैतन्य जोशी को 22-20, 21-12 से, राजस्थान के प्रणय ने हरियाणा के हर्षति अरोड़ा को 21-13, 21-11 से मात दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें