फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3 महीने में शुरू होंगे 3 नशा छुड़ाओ केंद्र

Mon, 30 Jun 2014 10:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के 22 जिलों में बनाए जा रहे नशा छुड़ाओ केंद्र तीन महीने में शुरू हो जाएंगे। रविवार को मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने इस संबंध में निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


सीनियर अफसरों की मीटिंग के दौरान सीएम ने हर केंद्र के लिए तीन एकड़ जमीन अलॉट करने को मंजूरी दी। केंद्रों के लिए जगह की निशानदेही सेहत विभाग और नेशनल बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन कॉरपोरेशन की साझी टीम, संबंधित जिले के डीसी के दिशा निर्देशन में करेंगी।

एनबीसीसी अधिकारियों से कहा गया कि वे केंद्रों की इमारत तैयार करके तीन महीने में सेहत विभाग को सौंपें। सीएम ने केंद्रों के लिए नर्स, फार्मासिस्ट, वार्ड अटेंडेंट समेत सभी पैरा मेडिकल स्टाफ की भरती को भी मंजूरी दी। इसकेसाथ ही उन्होंने पेस्को में सोशल वर्कर और सुरक्षा कर्मियों की भरती को भी स्वीकृति दी।
विज्ञापन


शार्ट टर्म कोर्स का प्रशिक्षण दिया जाएगा
मुख्य सचिव से कहा गया कि नशा छुड़ाओ केंद्रों में इलाज के बाद लोगों को हुनर प्रशिक्षण के लिए शॉर्ट टर्म कोर्स कराए जाएं। जिसके लिए तकनीकी शिक्षा व औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग योजना तैयार करेगा। सेहत विभाग के प्रमुख सचिव को केंद्रों के लिए डॉक्टर भरती करने को कहा गया। जब तक भरती नहीं हो जाती, तब तक पीसीएमएस कैडर के 44 डॉक्टरों को इन केंद्रों के लिए रिलीव किया जाएगा। ताकि हर केंद्र में दो डॉक्टर तैनात किए जा सकें।

कालेजों में जागरूकता अभियान के निर्देश
शिक्षा सचिव को कॉलेजों में नशों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके लिए विश्वविद्यालयों केवीसी के साथ सलाह ली जाएगी। स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए भी जागरूकता मुहिम की योजना बनाने की हिदायत दी गई। सेमिनार व डॉक्यूमेंट्री विकल्प हो सकते हैं। जेल अथॉरिटीज से कहा गया कि वहां नशे केआदी कैदियों का बढ़िया इलाज कराया जाए।

जेलों का दौरा करेंगे प्रमुख सचिव
प्रमुख सचिव जेलों का दौरा कर कमियों को दूर करेंगे। इलाज के लिए सेहत विभाग डॉक्टर, मनोचिकित्सक व स्टाफ भरती करेगा। बैठक में मुख्य सचिव सर्वेश कौशल, सीएम के सेहत सलाहकार डॉ. केके तलवाड़ समेत कई प्रमुख अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें