फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादल ने मुलायम से कहा, सिखों को मुआवजा दो

Wed, 30 Jul 2014 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सहारनपुर जिले में हाल ही में हुई हिंसा में पीड़ित सिख परिवारों को मुआवजा देने की बात कही है। बादल ने समाजवादी पार्टी के प्रमुख  मुलायम सिंह यादव से फोन पर बात कर निजी दखल देने की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बुधवार को यादव से कहा कि उत्तर प्रदेश में रह रहे सिखों ने राज्य विशेषकर सहानपुर जिले के विकास के लिए बड़ा योगदान दिया है।

उत्तर प्रदेश सरकार को राज्य के इस क्षेत्र में रह रहे सिखों की सुरक्षा को यकीनी बनाना चाहिए, ताकि अल्पसंख्यक भाईचारे में विरोध की भावना न आए। बादल ने इस नाजुक स्थिति से निपटने के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को सहयोग का भरोसा दिया। इस पर मुलायम यादव ने उन्हें भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश सरकार राज्य में रह रहे प्रत्येक व्यक्ति की सुरक्षा को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

इस दौरान सहारनपुर के सिखों का एक प्रतिनिधिमंडल गुरप्रीत सिंह बाघा की अगुवाई में मुख्यमंत्री बादल को बुधवार दोपहर बाद उनके निवास पर मिला और उन्होंने सहारनपुर जिले की स्थिति संबंधी मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल ने राज्य में सिखों के हितों की रक्षा के लिए उनको निजी दखल देने की मांग की। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह अपील भी की कि वह सहारनपुर में सिख समुदाय के सदस्यों के विरुद्ध दर्ज हुए झूठे केस रद्द करवाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पर दबाव डालें।
विज्ञापन


सहारपुर की घटनाओं को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए मुख्यमंत्री ने लोगों को विशेषकर सिखों को शांति, सद्भावना और परस्पर भाईचारा बनाए रखने की अपील की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें