फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड करनी हैं पढ़ें बुरी खबर, 22 कॉलेजों में सीटें घटीं

Tue, 04 Aug 2015 06:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
विज्ञापन
बीएड करने के इच्छुक युवाओं के लिए बुरी खबर है। एमडीयू से संबद्ध 22 बीएड कॉलेजों से बीएड की सीटें घटा दी गई है। यूनिवर्सिटी में हुई कार्यकारी परिषद (ईसी) की बैठक में कॉलेजों की सीटें घटाने का प्रस्ताव पास कर दिया गया। इसके अलावा कई अन्य मुद्दों पर भी प्रस्ताव पास किए गए।
विज्ञापन


इससे पहले सोमवार सुबह 11 बजे ईसी की बैठक हुई। एजेंडे में 95 आइटम पुराने रखे गए थे, जबकि 3 टेबल आइटम थे। तीन घंटे चली बैठक में उन 22 कॉलेजों पर चर्चा हुई, जो यूनिवर्सिटी की टीम के औचक निरीक्षण में खरे नहीं उतरे थे। कॉलेजों की मान्यता खत्म करने से लेकर नो एडमिशन कैटेगिरी तक में डालने पर विचार-विमर्श हुआ, लेकिन आखिर में प्रस्ताव पास किया गया कि कॉलेजों की 50 फीसदी सीटें कम कर दी जाएं और उन पर जुर्माना लगाया जाए।

बैठक में फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट के एचओडी प्रो. कुलताज की डिग्री के मामले पर प्रस्ताव हुआ कि इस पर आगामी बैठक में विचार किया जाएगा। इसके अलावा इंडोर स्टेडियम का नाम मंगल सैन रखने का प्रस्ताव भी पारित हुआ। इंटरनेशनल कांफ्रेंस में जाने वाले प्रोफेसरों को अनुमति और साइक्लोजी डिपार्टमेंट के एसोसिएट प्रोफेसर बिजेंद्र सिंह के मामले को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन कॉलेजों पर कसा शिकंजा
सैनी इंस्टीट्यूट गर्ल्स एजुकेशन रोहतक
वेंकेटेश्वर कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत
कीर्ति कॉलेज ऑफ एजुकेशन सोनीपत
बालाजी कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक
शहीद कैप्टन डीके कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी
मॉडल कॉलेज ऑफ  एजुकेशन बहादुरगढ़
लेफ्टिनेंट महिपाल कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़
कृष्णा आदर्श कॉलेज ऑफ एजुकेशन रेवाड़ी
राय कॉलेज ऑफ  एजुकेशन रोहतक
विक्रामादित्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन रोहतक
गणेश कॉलेज ऑफ  एजुकेशन गोहाना
हरियाणा इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन आसौदा झज्जर
एमडी कॉलेज ऑफ एजुकेशन बहादुरगढ़
एमआर कॉलेज ऑफ  एजुकेशन महेंद्रगढ़
रामनिवास मैमोरियल कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
श्रीशिव चेतन्य कॉलेज ऑफ एजुकेशन गुड़गांव
यद्धुवंशी कॉलेज ऑफ एजुकेशन महेंद्रगढ़
पैरामाउंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन झज्जर
एएस खरब कॉलेज ऑफ  एजुकेशन झज्जर
शांति कॉलेज ऑफ  एजुकेशन महेंद्रगढ़
श्रीराम कॉलेज ऑफ  एजुकेशन महेंद्रगढ़
जेके मेमोरियल कॉलेज ऑफ  एजुकेशन भिवानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें