चंडीगढ़। पीयू के वीसी, रजिस्ट्रार और पूर्व वीसी को राजिंदर कुमार सिंगला ने कानूनी नोटिस भेजा है। उन्होंने कहा है कि गेस्ट फैकल्टी की भर्तियों में विज्ञापन आदि नहीं निकाले गए। कई सालों से यह खेल चल रहा है। हर साल गेस्ट फैकल्टी के लिए विज्ञापन निकाला जाता है और नियमानुसार भर्तियां आदि होती हैं, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। कहा गया कि यह बैकडोर इंट्री है। सरकारी संसाधनों का दुरुपयोग किया गया। कई अन्य आरोप भी नोटिस के जरिए लगाए गए हैं और जवाब मांगा गया है।