महिला की डिलीवरी के दौरान ऐसा अजीबोगरीब बच्चा पैदा हुआ, जिसे देखकर डॉक्टर्स चौंक गए। बच्चे के पैर और एक हाथ नहीं था। उसे देखकर परिजनों के भी होश उड़ गए और उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया। परिजनों ने डॉक्टर्स पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। बच्चे के परिजनों ने कहा कि उन्होंने सिविल अस्पताल में पूरा इलाज करवाया था। समय पर पूरे टेस्ट व अल्ट्रासाउंड करवाए थे। उस समय डॉक्टर्स ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी। उन्होंने मामले में आरोपी डॉक्टर्स पर कार्रवाई की मांग की है।
क्या कहते है एसएमओ
इस बारे में खरड़ सिविल अस्पताल के एसएमओ डॉ. सुरिंदर सिंह ने बताया कि यह किसी के बस की बात नहीं है। इसमें डॉक्टरों का कोई कसूर नहीं है। सेकेंड लेवल अल्ट्रासांउड रिपोर्ट में भी बच्चे को नार्मल बताया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि अल्ट्रासाउंड की रिपोर्ट को नार्मल क्यों बताया गया।
डॉ. सुरिंदर सिंह ने यह भी आशंका जताई कि हो सकता है कि मरीज ने खुद कोई दवा ले ली हो, जिसके इंफेक्शन से बच्चे का विकास रुक गया हो। उन्होंने कहा कि मामले की जांच के बाद ही सही तथ्य सामने आएंगे, अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।