फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा के योग से 15 मिनट में पसीना-पसीना हुए अधिकारी और नेता

Mon, 13 Jun 2016 11:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
बाबा रामदेव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सिर्फ पंद्रह मिनट और योग सीखने पहुंची हरियाणा की अफसरशाही और राजनीति नेताओं की टीम पसीना पसीना हो गई। बाबा रामदेव एक्शन में आए और शुरू हो गया हरियाणा की अफसरशाही और राजनेताओं की योग क्लास। सिर्फ पंद्रह मिनट के योग के दौरान ही सभी पसीना पसीना हो गए। बाबा रामदेव बोले, अभी तो शुरुआत है असली वजन तो अब कम होगा।
विज्ञापन


मौका था हरियाणा सरकार और पतंजलि योग पीठ द्वारा पंचकूला के सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय योग प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन का। योग शिविर में हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज, संसदीय सचिव श्याम सिंह राणा, विधायक ज्ञान चंद गुप्ता, उच्च न्यायलय के जज, अधिवक्ता और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।

बाबा रामदेव ने कहा कि शरीर को फिट रखेंगे तो बीमारी खुद दूर हो जाएगी। बाबा जितनी सहजता से आसन कर रहे थे उतने ही असहज थे योग करने आए कुछ अधिकारी और नेता। कुछ तो थोड़ी देर योग करने के बाद बैठ ही गए। बाबा रामदेव बीच-बीच में चुटकी भी लेते रहे और उत्साहवर्धन भी किया। उन्होंने कहा कि योग कई प्रकार के हैं, जिसे अलग-अलग आयु वर्ग के लोग अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं। इसके साथ ही योग के सहज तरीके भी बताए। उन्होंने कहा कि 21 जून पूरी दुनिया योग के रंग में रंगी नजर आएगी।  
विज्ञापन

छुट्टी की कर दीजिए छुट्टी
योग गुरु स्वामी रामदेव ने योग के दौरान ही कहा कि जीवन छोटा है इसलिए छुट्टी की भी छुट्टी कर दो। योग से कठिन परिश्रम करने की प्रेरणा मिलती है, इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन सुबह एक घंटा योग करना चाहिए। दूसरे दिन के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने दीप प्रज्जवलित कर किया। उनके साथ खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज, विधायक ज्ञानचंद गुप्ता, विधायक लतिका शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव पीके महापात्रा, सुनील गुलाटी, आयुष विभाग के महानिदेशक डा. साकेत कुमार, उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, पुलिस उपायुक्त अनिल धवन व जिला प्रशासन के अधिकारी, पतंजलि के मुख्य केंद्रीय प्रभारी डा. जयदीप आर्य, मंडल प्रभारी प्रेम आहूजा, श्यामलाल बंसल, संजय आहूजा उपस्थित रहे।

हरेक क्रिया में योग है
श्रीश्री रवि शंकर द्वारा पेट को अंदर करना योग नहीं है बयान पर योग गुरु रामदेव ने कहा कि योग तो हमारे जीवन की हर क्रिया में है। श्रीश्री रविशंकर ने यह क्यों कहा इसे तो वही ठीक से बता सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें