फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बापूधाम कॉलोनी में 9 दिवसीय बाबा गोरखनाथ धूना तपस्या का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बापूधाम कॉलोनी में गुरु इंदल भक्त की ओर से बाबा गोरखनाथ के पावन धूने पर की जा रही 9 दिवसीय कठोर तपस्या का श्रद्धा एवं उत्साह के साथ भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर निकाली गई भव्य पदयात्रा भगवान वाल्मीकि मंदिर पहुंची, जहां इंदल भक्त ने भगवान वाल्मीकि जी के चरणों में शीश नवाकर अपनी तपस्या पूर्ण की। इस दौरान वाल्मीकि धर्मशाला के प्रधान रतन सिंह चौहान एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वारा गुरु इंदल भक्त तथा बाबा लवनाथ का पुष्पमालाएं पहनाकर स्वागत किया गया तथा आशीर्वाद प्राप्त किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पंजाब के वरिष्ठ नेता गेजा राम वाल्मीकि विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस अवसर पर किन्नर मंदिर की महामंडलेश्वर माता कमली, गुग्गा जाहरवीर शोभायात्रा कमेटी के अध्यक्ष संदीप कुमार, भाई नरेश, मनोज कुमार सहित कॉलोनी के अनेक सम्मानित नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। समापन समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का संगम रहा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें