चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से वीरवार को बीए (जनरल और ऑनर्स) बीएससी का परीक्षा कार्यक्रम जारी किया गया है। यह पंजाब यूनिवर्सिटी के विभागों के साथ संबद्ध पंजाब और चंडीगढ़ के कॉलेजों पर भी लागू होगा। ये परीक्षा कार्यक्रम नियमित और रि-अपीयर और प्राइवेट उम्मीदवारों के लिए भी भी है। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार बीए-बीएससी (जनरल और ऑनर्स) के चौथे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 मई से शुरू होंगी जो 30 मई तक चलेंगी। परीक्षा का समय दोपहर 2 से शुरू होकर शाम 5 बजे तक रहेगा। पहला पेपर बॉटनी और फिजिक्स का होगा।
बीएससी के छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 मई से शुरू होगी और 7 जून को खत्म होगी। वहीं परीक्षा का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक का होगा। बीए-बीएससी जनरल के दूसरे सेमेस्टर की दूसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दो मई से शुरू होंगी। परीक्षा का समय सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक का रहेगा। परीक्षाएं 5 जून को खत्म होगी। वहीं बीबीए के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 मई को शुरू होंगी और 31 मई को खत्म होगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम साढ़े पांच बजे का रहेगा। वहीं बीएससी के दूसरे, चौथे और छठे सेमेस्टर की परीक्षाएं 2 मई से शुरू होकर 17 मई को खत्म होंगी। परीक्षा का समय दोपहर दो से शाम 5.30 बजे तक का रहेगा।
बिना एडमिट कार्ड के नहीं मिलेगा प्रवेश
पंजाब यूनिवर्सिटी की ओर से परीक्षा शेड्यूल संबंधित कॉलेजों को भेज दिया गया है। इसके साथ ही पीयू की वेबसाइट पर भी अपडेट कर दिया गया है। परीक्षा के समय उम्मीदवारों को बिना आईडी कार्ड के प्रवेश नहीं मिलेगा। इसके साथ ही कम्यूनिकेशन का कोई गजैट नहीं परीक्षा हॉल में नहीं लेकर आना है, अन्यथा परीक्षा रद्द हो सकती है। अगर उम्मीदवार की एक ही दिन दो परीक्षाएं होती है और समय समान होता है तो उम्मीदवार इसकी जानकारी पीयू एग्जामिनेशन ब्रांच को ई-मेल के माध्यम से दे सकता है, जिससे उसमें बदलाव किया जा सके।