फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: आजाद की शतकीय पारी और बिश्नोई के ऑलराउंड प्रदर्शन से बने फाइनलिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रीमियर लीग (सीपीएल) का खिताबी मुकाबला अब तय हो गया है। शनिवार को सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में कैपिटल स्ट्राइकर्स और चंडीगढ़ किंग्स आमने-सामने होंगे। शुक्रवार को खेले गए दोनों सेमीफाइनल रोमांच से भरपूर रहे। अब क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें शनिवार के फाइनल पर टिक गई हैं।
विज्ञापन

अर्जुन आजाद का शतक दिलाया फाइनल का टिकट
पहले सेमीफाइनल में कैपिटल स्ट्राइकर्स ने अल्ट्रुइस्टियन को तीन विकेट से हराया। टीम के ओपनर अर्जुन आजाद ने महज 57 गेंदों पर 109 रन ठोकते हुए मुकाबले को एकतरफा बना दिया। उनकी पारी में 13 चौके और 5 छक्के शामिल थे। निपुण शारदा (23 रन, 11 गेंद) और जसकीरत सिंह मेहरा (नाबाद 17 रन, 10 गेंद) ने भी अहम योगदान दिया। स्ट्राइकर्स ने 180 रन का लक्ष्य 19.3 ओवर में हासिल किया। इससे पहले अल्ट्रुइस्टियन ने कप्तान मनन वोहरा (72) और प्रदीप यादव (28) की पारियों की बदौलत 179/7 का स्कोर बनाया। गेंदबाजी में जसकीरत (2/27) और विवेक वशिष्ठ (2/30) सफल रहे।

बिश्नोई के ऑलराउंड खेल से किंग्स की जीत
दूसरे सेमीफाइनल में चंडीगढ़ किंग्स ने पंचकूला बैशर्स को चार विकेट से हराकर फाइनल में जगह बनाई। बैशर्स ने देवांग कौशिक (73 रन, 46 गेंद) और तुषार जोशी (53 रन, 32 गेंद) की ताबड़तोड़ पारियों से 201/8 का विशाल स्कोर बनाया। कप्तान अंकित कौशिक (23) और मार्कंडेय पंचाल (21) ने भी तेज रन जोड़े। किंग्स की ओर से रमन बिश्नोई (3/41) और निशुंक (3/30) ने प्रभावी गेंदबाजी की।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करते हुए आरुष भंडारी ने 26 गेंदों पर 53 रन (5 चौके, 3 छक्के) की धुआंधार शुरुआत दिलाई। सन्यम सैनी (42 रन, 22 गेंद) और निखिल ठाकुर (22 रन, 11 गेंद) ने पारी को गति दी। अंत में रमन बिश्नोई (नाबाद 32 रन, 17 गेंद) और निशुंक बिर्ला (नाबाद 17 रन, 11 गेंद) ने एक ओवर शेष रहते टीम को जीत दिला दी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें