फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष्मान खुराना के धांसू परफार्म ने युवाओं में भरा जोश

विज्ञापन
आयुष्मान खुराना
विज्ञापन
चंडीगढ़। पहली बार चंडीगढ़ में परफार्म कर रहे लोकल ब्वॉय आयुष्मान खुराना शनिवार रात ऐसा समा बांधा की दर्शक देखते ही रह गए। एलांते मॉल में ‘द हैप्पीनेस कॉन्सर्ट’ पर आयोजित कार्यक्रम में एलांते की हैप्पीनेस एंबेसडर आयुष्मान खुराना और उनके बैंड आयुष्मान भवा ने ऐसा समा बांधा की दर्शक बस देखते ही रह गए। इस दौरान उन्होंने अपने हिट नंबर्स पानी दा रंग, मोह-मोह के धागे, हारेया, साड्डी गली जैसे गीतों के साथ श्रोताओं को एक अलग रोमांच प्रदान किया। हैप्पीनेस कॉन्सर्ट में ट्राईसिटी की जानी मानी हस्तियों को देखा गया। आयुष्मान से पहले मंच पर जाने माने प्रसिद्ध पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख ने भी समां बांधा। औलख ने अपने सभी हिट गीतों को गाया, जिनमें बदनाम, कदर, बस कर, गल्ला मिठियां कई अन्य शामिल थे। इस दौरान युवाओं का जोश देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

इस मौके पर आयुष्मान खुराना ने कहा कि चंडीगढ़ आना मेरे लिए हमेशा खास होता है। अपने परिवार, दोस्तों और चंडीगढ़ के लोगों के सामने परफॉर्म करना रोमांचक था, जिनके सहयोग के चलते ही मैं आज यहां पर हूं। मैं पंजाब के सबसे अच्छे मॉल्स में से एक एलांते में खुशियां फैलाने के लिए आया हूं और इस रोमांचक अनुभव का हिस्सा बनकर खुश हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें