फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करने का माद्दा.. कन्याकुमारी से साइकिल पर पहुंचे चंडीगढ़.. अब जाएंगे लेह

विज्ञापन
साईकिल पर कन्याकुमारी से चंडीगढ़ पहुँचे संजय श्रीकुमार। - फोटो : CHANDIGARH
विज्ञापन
चंडीगढ़। साइक्लिंग फॉर फ्यूचर जैनेरेशन के अपने अभियान को मजबूती देते हुए कन्याकुमारी से लगभग 95 दिनों की साइकिल यात्रा के बाद 23 वर्षीय संजय श्रीकुमार वीरवार को चंडीगढ़ पहुंचे। बीबीए की पढ़ाई करने वाले संजय लगभग तीन हजार किलोमीटर के इस सफर के दौरान लोगों को साइकिल के फायदे बताते आए। उनका सफर अभी लेह तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गत वर्ष लॉकडाउन के चलते उनका कालेज बंद हो गया। इस दौरान उन्होंने सोचा कि साइक्लिंग में कुछ ऐसा करना चाहते थे जिससे लोग उनको याद रखें। इसके चलते उन्होंने साइकिल के जरिए देश में घूूमने का मन बनाया और साथ ही युवा पीढ़ी को साइक्लिंग के महत्व को बताने की मन भी बना लिया। इसी कड़ी में वे अपने घर केरल की राजधानी तिरुवंतपुरम से निकले और चंडीगढ़ तक लगभग अपनी 85 फीसदी यात्रा पूरी कर चुके हैं। संजय शुक्रवार को शिमला के लिए निकलेंगे। इसके बाद वह मनाली होते हुए लेह रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें