माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। एमसीएम डीएवी कॉलेज में बौद्धिक संपदा अधिकारों और पेटेंट दाखिल करने पर एक विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसका आयोजन कॉलेज के विभिन्न प्रकोष्ठों ने मिलकर किया। पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की सेवानिवृत्त न्यायाधीश न्यायमूर्ति रेखा मित्तल ने मुख्य वक्ता के रूप में भाग लिया। उन्होंने पेटेंट, ट्रेडमार्क और कॉपीराइट के बारे में सरल जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नए विचारों, आविष्कारों और रचनाओं को सुरक्षित रखना क्यों जरूरी है। साथ ही पेटेंट लेने की प्रक्रिया और उससे जुड़े नियमों पर भी चर्चा की। कार्यवाहक प्राचार्या नीना शर्मा ने कहा कि ऐसे सत्र विद्यार्थियों में नई सोच, रचनात्मकता और शोध को बढ़ावा देते हैं।