फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: द मुलिगंस ने ग्रुप ए में किया टॉप, जीडी एसेस नॉकआउट में पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में बुधवार को खेले गए चंडीगढ़ गोल्फ लीग 2026 के मुकाबलों में डिफेंडिंग चैंपियन द मुलिगंस ने अजेय रहते हुए ग्रुप ए में पहला स्थान हासिल किया। जीडी एसेस और पाइरेट्स ऑफ द ग्रीन्स ने भी जीत दर्ज की। द मुलिगंस ने सोरिंग ईगल्स को 5.5-1.5 से हराकर 24 अंक हासिल किए। पाइरेट्स के भी इतने ही अंक रहे, लेकिन पहले दिन की जीत के आधार पर मुलिगंस शीर्ष पर रहे। ग्रुप बी में जीडी एसेस ने स्विंगिंग समुराई को 6-1 से हराकर नॉकआउट में जगह बनाई। टीम ने 20.5 अंक के साथ हंटिंग हॉक्स के बराबर स्थान हासिल किया। एसेस के लिए राव ब्रिंदर सिद्धू और मिवान सिंह ने सिंगल्स मुकाबले जीते। वहीं, पाइरेट्स ऑफ द ग्रीन्स ने बर्डी ब्रिगेड को 6-1 से हराया, जबकि कैनम रैप्टर्स और फेयरवे कॉमेट्स का मुकाबला 3.5-3.5 से बराबर रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें