फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विश्व मच्छर दिवस पर आज होगी जागरूकता रैली, शपथ समारोह भी होगा

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बारिश के दिनों मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया से बचे रहने की जरूरत है। इसके लिए मच्छरों से पूरी तरह से बचाव करना जरूरी है। हर साल 20 अगस्त को विश्व मच्छर दिवस मनाया जाता है। ताकि मच्छरों की पैदावार को रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जा सके। सेहत विभाग की ओर से इस बार खास तैयारी की गई है। आज सेहत विभाग की मलेरिया टीमें जागरूकता रैलियां आयोजित करेंगी।
विज्ञापन

इसके अलावा अपने आसपास सफाई रखने के लिए शपथ समारोह भी आयोजित किया जाएगा। सेहत विभाग की निदेशक डॉ. सुमन ने कहा कि मच्छरों से बचाव जरूरी है। चंडीगढ़ की ओर से भी इस बार सहयोग किया गया है। इसलिए मलेरिया और चिकनगुनिया का कोई मामला सामने नहीं आया है। उन्होंने कहा कि मच्छरों को पनपने नहीं देना है और इनसे बचाव के लिए आवश्यक उपाय अपनाना है। डेंगू फैलाने वाला मच्छर साफ पानी में पनपता है और दिन के वक्त काटता है। इसलिए सुबह, शाम ही नहीं दिन में भी मच्छरों के प्रकोप से बचना है। पूरी बाजू के कपड़े, रात में मच्छरदानी का प्रयोग, कूलर की सफाई जरूरी है।


रेडियो और नुक्कड़ नाटको के जरिए भी लोगों को किया जाएगा जागरूक
सेहत विभाग की ओर से 22 से 31 अगस्त तक रेडियो के माध्यम से लोगों को मच्छरों से बचाव रखने के प्रति जागरूक किया जाएगा। 30 लोकेशन पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भी लोगों को मच्छरों के पैदा होने से परेशानियों और बीमारियों के प्रति जागरूक किया जाएगा। यह गतिविधियां 15 दिन या एक महीने तक चलेंगी। क्योंकि मच्छरों के प्रकोप पर तभी नियंत्रण पाया जा सकता है जब इसके लिए सामान्य जन जागरुकता हों।
विज्ञापन



40 टीमें स्कूलों, अस्पतालों और टूरिस्ट जगह पर कर रही फोकस
शहर को जीरो मॉस्क्यूटो जोन बनाने के लिए 40 टीमें सेहत अदारों, टूरिस्ट जगहों जैसे सुखना लेक, रॉक गार्डन, रोज गार्डन समेत बस स्टैंड, कोर्ट और रेलवे स्टेशनों को कवर कर चुकी हैं। अब एजुकेशन इंस्टीट्यूट पर फोकस किया जा रहा है। सेक्टर 35 36, 37 समेत अन्य 10 स्कूलों में चेकिंग की जा चुकी है। शहर के हर स्कूल कॉलेज में टीमों की ओर से चेकिंग के साथ जागरूकता गतिविधियां होंगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें