फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों को जागरूक करेगा राष्ट्रीय युवा दल

Thu, 12 Dec 2013 05:01 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास के मुद्दे पर क्षेत्र को पिछड़ापन से मुक्त कराने के लिए राष्ट्रीय युवा दल मोर्चा संभालेगा। दल के पदाधिकारियों ने दावा किया है कि उनका संगठन किसी राजनीतिक पार्टी के दबाव में नहीं है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय युवा दल के प्रधान संदीप कपूर ने बताया उनके संगठन की कार्यकारिणी अधिकारिक तौर पर घोषित की गई है। दल में पंचकूला की आवाज उठाने के लिए करीब 700 सदस्य हैं।

उनका संगठन पहले भी विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आवाज उठाता रहा है। अब उनका मुख्य मकसद वोट के अधिकार और उसके लाभ के बारे में लोगों को जागरूक करना है।

इसके लिए वार्ड स्तर पर कमेटियां बनाई जाएंगी, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओ को दूर कराने के लिए लड़ सकें।

युवा दल की कार्यकारिणी
कार्यकारिणी में प्रण शर्मा को चेयरमैन, सुरेश चौधरी को वरिष्ठ उपप्रधान, रविंद्र अरोड़ा और सोमन सोनकर को वरिष्ठ उपप्रधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लव किशोर अग्रवाल को महासचिव, प्रवीन जेटली, युवराज ठाकुर, नीरज सिंह, अंकुर धवन, अवतार सिंह और देवेंद्र रोहिला को सचिव बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें