फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस छोड़ चुके भड़ाना का नया 'विस्फोट'

Thu, 07 Aug 2014 12:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले पूर्व सांसद अवतार सिंह भड़ाना ने कहा कि विधानसभा चुनाव से पहले हरियाणा कांग्रेस के कई नेता पार्टी छोड़ सकते हैं।
विज्ञापन


हालांकि उन्होंने किसी अन्य नेता के नाम का खुलासा नहीं किया। भड़ाना ने कहा कि हमने अपनी बातें रख दी हैं अब कांग्रेस में वापसी की कोई गुंजाइश नहीं है। कांग्रेस के नाम पर अब हमने फुलस्टॉप लगा दिया है।
Trending Videos

नहीं रहेगा कोई भी कद्दावर नेता कांग्रेस में

भड़ाना ने कहा है कि कांग्रेस में अब प्रदेश का कोई कद्दावर नेता नहीं टिकेगा। अब कांग्रेस में मुख्यमंत्री हुड्डा के चार साथी बचेंगे और कोई नहीं। भड़ाना अपनी रणनीति शुक्रवार को दिल्ली में तय करेंगे।

दिल्ली में क्षेत्र के लोगों को रणनीति तय करने के लिए उन्होंने बुलाया है। उन्होंने कहा कि उनके समर्थक तय करेंगे कि उनका अगला कदम अब क्या होगा।
विज्ञापन

पार्टी अध्यक्ष से की थी बात, पर नहीं हुई सुनवाई

भड़ाना ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस तब छोड़ी जब पानी सिर के ऊपर आ गया। हमने अपने नेता और पार्टी अध्यक्ष के सामने बात रखी। जब सुनवाई नहीं हुई तब इस्तीफा भेजा। भड़ाना ने वीरवार को अपने क्षेत्र का दौरा कर अपने समर्थकों से अपनी अगली रणनीति को लेकर राय मशविरा किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें