फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: धनतेरस पर ऑटो सेक्टर में धमाका, 300 करोड़ से ज्यादा का कारोबार होने की उम्मीद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। धनतेरस को लेकर ऑटोमोबाइल सेक्टर पूरी तरह तैयार है। जीएसटी स्लैब में मिली छूट और त्योहारों के जोश के बीच इस बार गाड़ियों की बिक्री में रिकॉर्ड उछाल देखने को मिल सकता है। अनुमान है कि पिछले साल की तुलना में इस बार करीब 30 फीसदी तक अधिक गाड़ियों की बिक्री होगी। इस बार करीब 300 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार होने की उम्मीद है। शहर में 2500 से ज्यादा चारपहिया और 5000 से अधिक दोपहिया वाहनों की बिक्री की संभावना जताई जा रही है। शोरूम मालिकों का कहना है कि उनके अनुसार अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति है।
विज्ञापन

डीलरों का कहना है कि बुकिंग का दबाव इतना बढ़ गया है कि धनतेरस तक सभी डिलीवरी स्लॉट लगभग फुल हो चुके हैं। शहर के अलग-अलग शोरूम में ग्राहक अभी भी लगातार रेट और छूट जानने के साथ बुकिंग के लिए पहुंच रहे हैं। 31 अक्टूबर तक ऑटोमोबाइल बाजार के हाई सीजन पर रहने की उम्मीद है। अगर प्रति कार औसतन करीब 10 लाख रुपये का हिसाब रखा जाए तो 2500 गाड़ियों की बिक्री से 250 करोड़ रुपये होते हैं। ऐसे ही एक बाइक का न्यूनतम कीमत 1 लाख रुपये रखा जाए तो 5000 बाइक पर 50 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार होगा। हालांकि इस राशि न्यूनतम के हिसाब से तय की गई है। बिक्री इससे काफी ज्यादा होने की उम्मीद है।

10 लाख की गाड़ी में एक लाख रुपये तक की बचत
फेडरेशन ऑफ चंडीगढ़ रीजन ऑटोमोबाइल डीलर्स के प्रेसिडेंट और टाटा मोटर्स के डीलर रंजीव दहूजा ने बताया कि उनके यहां करीब 300 से 400 गाड़ियों की डिलीवरी होने की उम्मीद है। टाटा में ‘पंच’ गाड़ी जो पहले 10 लाख 31 हजार रुपये के करीब दी जाती थी। अब उसका रेट 9 लाख 44 हजार रुपये तक पहुंच गया है। ग्राहक को सीधे तौर पर 87 हजार रुपये का फायदा हुआ है। इसके अलावा कंपनियां और शोरूम मालिक 15 से 25 हजार रुपये तक की अतिरिक्त छूट दे रहे हैं। ऐसे में देखा जाए तो कुल छूट करीब 1 लाख 10 हजार रुपये तक पहुंच रही है।
विज्ञापन


जीएसटी के अलावा भी मिल रही अतिरिक्त छूट
ऑटोपेस नेटवर्क के रामकुमार का कहना है कि जीएसटी छूट से काफी राहत मिली है। 31 अक्टूबर तक बाजार में अच्छी रौनक बनी हुई है। उनके यहां करीब 500 गाड़ियों की डिलीवरी की उम्मीद है। इसके अलावा जीएसटी छूट के साथ कंपनियों की तरफ से त्योहारी सीजन में मिलने वाली अतिरिक्त छूट भी शामिल है। ऐसे में ग्राहकों को यही संदेश दिया जा रहा है कि अभी नहीं तो कभी नहीं। खरीदारी का यह बहुत अच्छा मौका है। उम्मीद है कि पिछले साल की तुलना में इस बार गाड़ियों की मांग करीब-करीब 30 फीसदी तक ज्यादा रहेगी।


जीएसटी छूट के साथ कैशबैक से राहत
प्लैटिनम होंडा ग्रुप के वाइस प्रेसिडेंट सुशील दत्त का कहना है कि हर बार 14 से 15 फीसदी का ग्रोथ रहता था लेकिन जीएसटी की वजह से इस बार 28 से 30 फीसदी तक मांग बढ़ी है। गाड़ियों में 7 से 10 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। इसके अलावा कई बैंकों पर कैशबैक की सुविधा भी है जिससे 3 हजार रुपये तक की अतिरिक्त बचत हो रही है। फाइनेंस कराना आसान हुआ है जिसमें चार्ज न के बराबर है। साथ ही हर वर्ष की तरह गिफ्ट, लकी ड्रॉ और बाकी प्रमोशनल तरीके इस बार भी जारी हैं। ऐसे में ग्राहक को एक गाड़ी पर कम से कम 10 हजार रुपये तक की बचत होती दिख रही है। दोपहिया गाड़ियों के सेक्शन में यह बचत और भी बड़ी होती है। दो साल पहले जो गाड़ियों के रेट थे वे अब काफी बढ़ चुके हैं। अलग-अलग शोरूम और कंपनियों को मिलाकर इस बार करीब-करीब 5 हजार से ज्यादा दोपहिया गाड़ियों के बिकने की उम्मीद है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें