फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: ऑटो चालक मोबाइल छीनकर फरार, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-50 में अज्ञात ऑटो चालक एक व्यक्ति का मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गया। पुलिस ने सेक्टर-49 थाने में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि शहर में झपटमारी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही है। बीते अक्तूबर महीने में मोबाइल छीनने की 10 वारदात सामने आ चुकी है। हैरानी की बात है कि पुलिस महज दो वारदात ही सुलझा सकी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कुंवरपाल सिंह निवासी बीएसएनएल कॉलोनी सेक्टर-50 ने बताया कि बीते 31 अक्तूबर को वह सेक्टर की सड़क से गुजर रहे थे। इसी बीच एक ऑटो चालक उनका मोबाइल छीनकर फरार हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगेे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है ताकि आरोपी की पहचान हो सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें